रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 25 मार्च 2026 का है, जब प्रार्थी आनंद कुमार सलाम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अपना मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट पर लगाया था। कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस और RPF टीम ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके पास से 2 मोबाइल फोन (वनप्लस और वीआई कंपनी) बरामद हुए। आरोपी के पास मोबाइल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर उर्फ कछुवा उर्फ छोटू विश्वकर्मा (31 वर्ष), निवासी चुचुहियापारा, सिरगिट्टी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को 26 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन परिसर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post